ePaper

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित राजद विधायक राजबल्लभ यादव पर फैसला सुरक्षित

Updated at : 03 Dec 2018 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित राजद विधायक राजबल्लभ यादव पर फैसला सुरक्षित

पटना : एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय के विशेष जज परशुराम सिंह यादव ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित विधायक राजबल्लभ यादव के केस में बहस पूर्ण होने के बाद फैसला के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की है. गौरतलब है कि नवादा से राजद विधायक राजबल्लभ यादव नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में […]

विज्ञापन

पटना : एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय के विशेष जज परशुराम सिंह यादव ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित विधायक राजबल्लभ यादव के केस में बहस पूर्ण होने के बाद फैसला के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की है. गौरतलब है कि नवादा से राजद विधायक राजबल्लभ यादव नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में बेऊर जेल में बंद है.

पीड़िता ने अभियुक्त के खिलाफ शिकायत दर्जकरवायी थी. दर्ज शिकायत के अनुसार सुलेखा देवी नाम की एक महिला पीड़िता को नालंदा में एक अनजान जगह ले गयी और जबरन शराब पिलायी. इसके बाद एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसे बाद में पीड़िता ने राजबल्लभ के रूप में पहचाना था. पीड़िता ने बताया था कि दुष्कर्म के बाद उसे महिला ने तीस हजार रुपये दिये. उसके बाद वह अपने घर आ गई थी और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन