पटना : नुक्कड़ सभाओं से लेकर बाइक रैली तक से चल रहा जनसंपर्क
Updated at : 03 Dec 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना विवि छात्र संघ चुनाव में हर संगठन अपने-अपने ढ़ंग से प्रचार में जुटे हैं. छात्र राजनीति में पटना शहर भी डूबा है और छात्र कैंपस के बाहर भी नुक्कड़ नाटक व बाइक रैली करते दिख जा रहे हैं. विभिन्न संगठनों के छात्र नेता व उनके समर्थक अशोक राजपथ से लेकर गांधी मैदान […]
विज्ञापन
पटना : पटना विवि छात्र संघ चुनाव में हर संगठन अपने-अपने ढ़ंग से प्रचार में जुटे हैं. छात्र राजनीति में पटना शहर भी डूबा है और छात्र कैंपस के बाहर भी नुक्कड़ नाटक व बाइक रैली करते दिख जा रहे हैं. विभिन्न संगठनों के छात्र नेता व उनके समर्थक अशोक राजपथ से लेकर गांधी मैदान तक के इलाके में खूब दिख रहे हैं. कैंपस के साथ शहर भी हल्के ढंग से ही सही, लेकिन राजनीतिक रंग में दिख रहा है.
महागठबंधन का चल रहा सघन प्रचार : एआईएसएफ, आईसा और छात्र राजद के महागठबंधन की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भाग्य भारती, उपाध्यक्ष के प्रत्याशी गगन कुमार, महासचिव की प्रत्याशी प्रियंका प्रियदर्शिनी, संयुक्त सचिव के उम्मीदवार तौफीक आफाक और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विक्रांत ने प्रचार अभियान चलाया. पटना विवि में ऑल इंडिया डीएसओ ने राजीव कुमार को अध्यक्ष पद पर जीताने की अपील की.
एनएसयूआई ने किया प्रचार : छात्र हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के लिए सैयद अली राजा हाशमी, उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य कुमार दत्ता, कोषाध्यक्ष के लिए अंकित कुमार महासचिव पद के लिए विजय कुमार और संयुक्त सचिव पद के लिए मनीष कुमार पासवान के लिए मांगा.
छात्र जदयू ने झोंकी पूरी ताकत
छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र जदयू ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. चुनाव प्रचार करने वालों में छात्र जदयू के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहित प्रकाश, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशीष पुष्कर, महासचिव पद की उम्मीदवार अदिति शाह, सचिव पद के उम्मीदवार ओशामा खुर्शीद व कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओशामा खुर्शीद के अलावा पूर्व पुसु अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज, छात्र जदयू अध्यक्ष श्याम पटेल, पटना विवि छात्र जदयू अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, छात्र नेता राज सिन्हा सहित कई सक्रिय दिखे.
एबीवीपी ने पुलिस छापेमारी को लेकर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया : अभाविप के प्रांत कार्यालय में पुलिस छापेमारी को लेकर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है. परिषद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य के छात्र नेता पटना विवि के सीनेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि सरकार के इशारे पर इस प्रकार के घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है.
छात्र जनाधिकार परिषद ने नुक्कड़ नाटक से किया प्रचार
पटना विवि छात्र संघ चुनाव 2018 के लिए जन अधिकार छात्र परिषद (जेएसीपी) की ओर से चुनावी प्रचार तेज कर दिया गया है. इसके तहत आज छात्र परिषद ने रानी घाट कैंपस में जेएसीपी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग.
उन्होंने छात्रों के बीच सघन जनसंपर्क भी किया. पांच दिसंबर को होने वाली पटना विवि छात्र संघ चुनाव में जन अधिकार छात्र परिषद ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुजीत कुमार ने कहा कि पटना विवि से नफरत खत्म कर शांति के माहौल में शैक्षणिक माहौल स्थापित करना जन अधिकार छात्र परिषद की प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि छात्र परिषद सालों भर कैंपस में छात्र हित के लिए संघर्ष करती है. इस चुनाव में भी छात्र परिषद को छात्रों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




