पटना : दम तोड़ रहीं मशीनें, तीन दिन बाद खून रुकावट की जांच

Updated at : 03 Dec 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दम तोड़ रहीं मशीनें, तीन दिन बाद खून रुकावट की जांच

आईजीआईसी में बढ़ी परेशानी पटना : इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में पुरानी हो चुकी जांच मशीनें दम तोड़ रही हैं. अधिकांश मशीनें खराब हो चली हैं. सबसे अधिक परेशानी खून के रुकावट की होने वाली जांच को लेकर हो रही है. सही मायने में जांच नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना […]

विज्ञापन
आईजीआईसी में बढ़ी परेशानी
पटना : इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में पुरानी हो चुकी जांच मशीनें दम तोड़ रही हैं. अधिकांश मशीनें खराब हो चली हैं. सबसे अधिक परेशानी खून के रुकावट की होने वाली जांच को लेकर हो रही है.
सही मायने में जांच नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरीज प्राइवेट जांच कराने को मजबूर हो गये हैं. दरअसल खून के रुकावट की जांच करने वाली मशीन एक ट्रेड मिल टेस्ट (टीएमटी) खराब हो गयी है. यह मशीन पिछले कई महीने से बंद पड़ी है. वहीं, जो दूसरी टीएमटी मशीन है उससे जांच कराने वाले मरीजों की लोड बढ़ गयी है. नतीजा तीन दिन बाद जांच हो रही है. वहीं, संस्थान ने बीएमएसआईसीएल को नयी मशीन खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा है.
टीएमटी जांच कराने में छूट रहे पसीने : किसी भी मरीज के सीने में दर्द होने पर डॉक्टर उसे टीएमटी जांच कराने को बोलते हैं. इस जांच से पता चल जाता है कि हृदय में कहीं खून की रुकावट तो नहीं है.
निगेटिव या पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर डॉक्टर उसी के अनुसार उपचार करते हैं. हृदय में खून की रुकावट होने पर हर्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इस टेस्ट के बाद ही डॉक्टर तय करते हैं कि मरीज को एंजियोग्राफी करनी है या नहीं. ऐसे में समय पर जांच नहीं होने पर जहां खून की रुकावट का पता नहीं चल पाता, इससे हार्ट अटैक का खतरा मंडरा रहा है.
रोजाना 80 से 100 मरीज आते हैं टीएमटी कराने : अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 100 मरीज टीएमटी की जांच को आते हैं. लेकिन, डॉक्टर एक मशीन होने की बात कहते हैं. वहीं, वेटिंग देख मरीज को कुछ डॉक्टर आईजीआईएमएस रेफर कर देते हैं.
कई मरीज तो आईजीआईएमएस चले जाते हैं लेकिन कुछ मरीज अस्पताल दूर होने या फिर वहां भी रुपये लगने के कारण पीएमसीएच के बाहर ही अपना जांच करा रहे हैं. नतीजा मरीजों को डेढ़ हजार अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है. वहीं, अस्पताल के डायरेक्टर डॉ एसएच चटर्जी ने कहा कि नयी टीएमटी मशीन बहुत जल्द संस्थान में आ जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन