पटना : तीन माह में संस्कृत शिक्षा बोर्ड का गठन करे सरकार: हाईकोर्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को तीन माह के भीतर संस्कृत शिक्षा बोर्ड का गठन करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने बोर्ड के उपनिदेशक को अध्यक्ष का काम करने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. कोर्ट ने निदेशक को संस्कृत शिक्षा बोर्ड के प्रभारी के […]
विज्ञापन
पटना : पटना हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को तीन माह के भीतर संस्कृत शिक्षा बोर्ड का गठन करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने बोर्ड के उपनिदेशक को अध्यक्ष का काम करने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. कोर्ट ने निदेशक को संस्कृत शिक्षा बोर्ड के प्रभारी के रूप में काम करने का निदेश देते हुए कहा कि वे इस संबंध मे अपना जवाबी हलफनामा दायर करें. न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह की एकलपीठ ने पूर्वी चंपारण स्थित श्री राम लखन राय संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई के बाद निर्देश दिया .
सुशील मोदी को हाईकोर्ट से राहत
मानहानि के एक मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को गुरुवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. नवगछिया की अदालत में श्री मोदी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे को न्यायाधीश ए अमानुल्लाह की एकलपीठ ने निरस्त कर दिया. खगड़िया के तत्कालीन विधायक आर के राणा ने बिहार के उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी विरुद्ध मानहानि का आरोप लगाते हुए एक परिवाद पत्र नवगछिया की अदालत में दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










