पटना : जन-जन तक पहुंचा नीतीश कुमार का काम
Updated at : 29 Nov 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय सभागार में 24 से 26 नवंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित महिला समागम की समीक्षा की. राष्ट्रीय महासचिव एवं संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने महिला समागम के लिए गठित 12 टीमों की नेत्रियों को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी. आरसीपी सिंह ने कहा कि […]
विज्ञापन
पटना : जदयू ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय सभागार में 24 से 26 नवंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित महिला समागम की समीक्षा की. राष्ट्रीय महासचिव एवं संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने महिला समागम के लिए गठित 12 टीमों की नेत्रियों को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी. आरसीपी सिंह ने कहा कि महिला समागम से हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम जन-जन तक पहुंचा. तीन दिनों तक सिर्फ महिलाओं द्वारा इस तरह का कार्यक्रम करना साधारण बात नहीं, इससे हमारे संगठन की मजबूती का पता चलता है.
धरना देने से नहीं बदलेगा सच : संजय
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विधान परिषद के गेट पर तेजस्वी यादव के धरना प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष किया है. उनका कहना है कि राजद नेता डबल स्टैंडर्ड नीति कब तक जारी रखेंगे. भ्रष्टाचारी परिवार पर कानून का शिकंजा कसता है तो वे न्यायपालिका से लेकर सीबीआई तक पर सवाल उठा देते हैं. धरना प्रदर्शन करने से सच्चाई बदल नहीं जायेगी. सच्चाई यह है कि लालू परिवार व उनके रिश्तेदार सीबीआई की जांच के जद में आ चुके हैं. किसी भी वक्त ये लोग सलाखों के पीछे जा सकते हैं.
जदयू मीडिया सेल ने संयोजकों को मनोनयन पत्र सौंपा
पटना : जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पटना महानगर के सभी 19 सेक्टरों के नवमनोनीत संयोजकों को मनोनयन पत्र सौंपा. मीडिया सेल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य धनंजय कुमार शर्मा, अप्पू पटेल, पटना महानगर के संयोजक अशरफ हुसैन, तकनीकी समिति के को-ऑर्डेनेटर राहुल सिन्हा, रिसर्च प्रभारी विकास कुमार सिंह, आनंद बिन्दु गुप्ता, पवन सिंह राठौड़, राधा रानी आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




