पटना : खेतों में धान का अवशिष्ट न जलाएं, प्रशासन भी रखे इसका ध्यान : सीएम

Updated at :29 Nov 2018 9:22 AM
विज्ञापन
पटना : खेतों में धान का अवशिष्ट न जलाएं, प्रशासन भी रखे इसका ध्यान : सीएम

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा है कि इसको लेकर सबको सचेत और जागरूक होना होगा. मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी को यह निर्देश दे रखा है कि किसान खेत में पुआल सहित धान का अवशिष्ट ने जलाएं, इसका ध्यान रखें. मुख्यमंत्री बुधवार को विधानसभा के अपने […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा है कि इसको लेकर सबको सचेत और जागरूक होना होगा. मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी को यह निर्देश दे रखा है कि किसान खेत में पुआल सहित धान का अवशिष्ट ने जलाएं, इसका ध्यान रखें. मुख्यमंत्री बुधवार को विधानसभा के अपने कक्ष में अनौपचारिक बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बना रहे इसके लिए सचेत के साथ- साथ जागरूक रहना होगा.
वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गयी है. इस समय किसान धन कटनी के बाद उसके अवशिष्ट खेत में भी जला देते हैं. पूरे राज्य में यही स्थिति है. इसलिए सभी डीएम से कहा गया है कि वे इस पर नजर रखें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन