PATNA TODAY : पटना में आज भी बादल छाये रहेंगे, बावजूद बनी रहेगी गर्मी, ओपीडी का भी जानें हाल

ATNA TODAY : पटना जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. शहर का मौसम कैसा रहेगा, कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.
PATNA TODAY : गुरुवार को बादल छाया रहेगा. इसके बावजूद गर्मी में कमी आने के आसार नहीं है. बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस था और गुरुवार को भी इसके 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पुर्वानुमान है. सुबह में बादल छाये होने के कारण न्यूनतम तापमान में बुधवार की तुलना में दो डिग्री की कमी रहने का अनुमान है. यह 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक गर्मी बनी रहेगी और उससे निजात की संभावना नहीं है.
दर्शन : महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर में लाइव आरती
पटना जंक्शन हनुमान मंदिर: पटना जंक्शन स्थित भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक है. यह देश के प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है. महावीर मंदिर उत्तर भारत को सबसे प्रसिद्ध मंदिर है. भक्त मंदिर का लाइव दर्शन कर सकते है और आरती देख सकते हैं. इसके लिए भक्तों को लाइव महावीर मंदिर के लिंक पर जाना होगा. महावीर मंदिर में सुबह का आरती प्रतिदिन सुबह 5 बजे होता हे. इसके बाद आरती सुबह 11 बजे, शाम चार बजे, संध्या आरती 7. 30 बजे और शयन आरती 10.30 बजे होता है.
इस्कॉन मंदिर : बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के नामसे जाना जाता है, भगवान कृष्ण को समर्पित एक तीर्थ स्थल है. यहां मंगला आरती एक दैनिक सुबह की रस्म है जिसमें भक्त भजन गाते हैं और देवी- देवताओं से प्रार्थना करते हैं. सुबह का मंगला आरती 4.30 बजे से होता है. वहीं शयन आरती रात आठ बजे होता है. लेकिन सुबह का मंगला आरती को ही सीधा प्रसारण किया जाता है जिसे इस्कॉनपटनाडॉटकॉम पर जाकर आरती में शामिल हो सकते हैं.
पीएमसीएच ओपीडी:
1: दंत रोग – डॉ अभिषेक सिन्हा
2: इएनटी – डॉ प्रीति शर्मा
3: नेत्र रोग – डॉ सुनील कुमार, डॉ संतोष कुमार
4: गायनोकोलॉजी – डॉ संगीता सिन्हा
5: कैंसर – डॉ प्रो. रवि ब्याहूत
6: मेडिसिन – डॉ हिमांशु कुमार
7: न्यूरोलॉजी – डॉ संजय कुमार, डॉ मुनीष कुमार, डॉ गुंजन कुमार
8: ऑथोपेडिक्स – महेश प्रसाद
9: शिशु रोग – डॉ अनिल कुमार तिवारी
10: स्किन रोग – डॉ आकांक्षा, डॉ अभिषेक कुमार झा, डॉ वंशिका
शहर में आज
- उदघाटन : कोन इंडिया, सुबह 11 बजे, सहदेव महतो मार्ग, बोरिंग रोड
- पीसी : बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, दोपहर 3:30 बजे, सिन्हा लाइब्रेरी रोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










