पटना : 13 मेगा सहित 233 पुलों का होगा निरीक्षण
Updated at : 28 Nov 2018 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में पटना सहित अन्य जगहों पर निर्माणाधीन 13 मेगा पुल सहित अन्य 233 पुलों का निरीक्षण होगा. पुल निर्माण निगम की ओर से योजनाओं का पथ निर्माण विभाग के 31 विशेष निरीक्षण दल जांच करेगा. जांच दल योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, फॉरेस्ट क्लियरेंस आदि से संबंधित मामले की जांच […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में पटना सहित अन्य जगहों पर निर्माणाधीन 13 मेगा पुल सहित अन्य 233 पुलों का निरीक्षण होगा. पुल निर्माण निगम की ओर से योजनाओं का पथ निर्माण विभाग के 31 विशेष निरीक्षण दल जांच करेगा.
जांच दल योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, फॉरेस्ट क्लियरेंस आदि से संबंधित मामले की जांच करेगा. मेगा पुल में पटना में बन रहे लोहिया पथ चक्र,मीठापुर–करबिगहिया फ्लाई ओवर, भिखारी ठाकुर फ्लाई, छपरा में गांधी चौक से नगर पालिका चौक तक डबल डेकर फ्लाईओवर सहित अन्य पुल शामिल है.
पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि विभाग ने पुल की योजनाओं के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया है. 31 विशेष निरीक्षण दल पटना, दरभंगा, मोतिहारी, खगड़िया, छपरा, आरा, गया, नालंदा, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सहरसा, भागलपुर व किशनगंज जिलों में कार्यांवित की जा रही योजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




