कुशवाहा की ''आखिरी कोशिश'', पीएम मोदी से मांगा मिलने का समय

पटना : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार एनडीए में सीट बंटवारे के मुद्दे परनाराजचल रहे रालोसपा प्रमुख व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरी कोशिश के तौर पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है. उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, ‘बिहारएनडीए की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए मैंने माननीय […]
पटना : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार एनडीए में सीट बंटवारे के मुद्दे परनाराजचल रहे रालोसपा प्रमुख व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरी कोशिश के तौर पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है. उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, ‘बिहारएनडीए की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी से 27 से 30 नवंबर के बीच मुलाकात का समय मांगा है.’
बिहार NDA की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी से 27 से 30 नवम्बर के बीच मुलाकात का समय मांगा है । @PMOIndia @BJP4India @abpnewshindi @ZeeNewsHindi @ndtv @News18India @cnnbrk @aajtak @NewIndianXpress @PTI_News @ANI @htTweets
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) November 26, 2018
माना जा रहा है किपीएममोदी सेसंभावित इस मुलाकात के दौरान उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में सीट बंटवारे के मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे. बिहार एनडीए में सीट बंटवारे के मुद्दे पर नाराज चल रहे कुशवाहा2014के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का समय मांगा,हालांकि उनकी मुलाकात नहीं हो पायी. अब उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात केलिए समय मांगा है.
इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा अल्टीमेटम तक दे चुके हैंकि 30 नवंबर तक सीट बंटवारे पर सम्मानजनक फैसला नहीं होता है तो एनडीए के लिए ‘खतरनाक स्थिति’ पैदा हो जायेगी. उन्होंने कहा था, अब पीएमनरेंद्रमोदी को छोड़कर किसी भी भाजपा नेता से मिलने की कोशिश नहीं करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




