आयुष चिकित्सकों को जल्द 44 हजार का मानदेय, रिक्त पदों पर नियुक्ति : मंगल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2018 3:39 AM
पटना :स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को कहा कि शीध्र ही आयुष चिकित्सकों को प्रति माह 44 हजार का मानदेय मिलेगा. इसकी तैयारी हो गयी है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी थी. लेकिन, अब भी सैकड़ों की संख्या में आयुष डॉक्टरों की पद खाली है. आयुष डॉक्टरों की खाली […]
पटना :स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को कहा कि शीध्र ही आयुष चिकित्सकों को प्रति माह 44 हजार का मानदेय मिलेगा. इसकी तैयारी हो गयी है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी थी. लेकिन, अब भी सैकड़ों की संख्या में आयुष डॉक्टरों की पद खाली है. आयुष डॉक्टरों की खाली पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जायेगी. सामान्य प्रशासन विभाग को नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी गयी है. श्री पांडेय ऑल इंडिया होमियोमैथिक कांग्रेस-2018 को संबोधित कर रहे थे.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेढ़ से दो माह के भीतर आयुष डॉक्टरों की रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष डॉक्टर है, जो होमियौपैथ दवा ही मरीजों को देंगे. इसको लेकर होमियोपैथ दवा की खरीद करने को लेकर टेंडर निकाल दिया गया और शीघ्र ही एजेंसी चयन कर दवा आपूर्ति करने को लेकर ऑर्डर दिया जायेगा.उन्होंने पटना सिटी के होमियोपैथ रिसर्च सेंटर के उन्नयन का काम भी जल्द होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










