पटना : राज्यपाल से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्यपाल लालजी टंडन से शुक्रवार की सुबह संघ प्रमुख डॉ मोहन राव भागवत ने राजभवन में मुलाकात की. दोनों की मुलाकात करीब दो घंटे तक चली. सुबह का जलपान भी राजभवन में हुआ. मुलाकात के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गये. राज्यपाल के साथ इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय हितों के […]
विज्ञापन
पटना : राज्यपाल लालजी टंडन से शुक्रवार की सुबह संघ प्रमुख डॉ मोहन राव भागवत ने राजभवन में मुलाकात की. दोनों की मुलाकात करीब दो घंटे तक चली. सुबह का जलपान भी राजभवन में हुआ. मुलाकात के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गये. राज्यपाल के साथ इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय हितों के साथ समसामयिक विषयों पर विमर्श हुआ. राज्यपाल ने आरएसएस प्रमुख को राज्य में उच्च शिक्षा के विकास के लिए किये जा रहे सुधारात्मक प्रयासों की जानकारी दी.
राज्यपाल ने उन्हें बताया कि बिहार के विश्वविद्यालयों में दीक्षान्त समारोह में भारतीय परिधान धारण करने का प्रावधान लागू कर दिया गया है, जिस पर अमल हो रहा है. डॉ भागवत को राज्यपाल ने अपने द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘अनकहा लखनऊ’ भी भेंट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










