पटना : परिवार से भ्रष्टाचार बढ़ता है, बिहार इसका बेहतर उदाहरण : भूपेंद्र यादव

Updated at : 19 Nov 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : परिवार से भ्रष्टाचार बढ़ता है, बिहार इसका बेहतर उदाहरण : भूपेंद्र यादव

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन पटना : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा है कि परिवारवाद से भ्रष्टाचार बढ़ता है. बिहार इसका बेहतर उदाहरण है. उन्होंने कहा कि सुशासन से ही समता मूलक समाज की स्थापना होती है. भाजपा अनुसूचित जाति के विकास […]

विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन
पटना : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा है कि परिवारवाद से भ्रष्टाचार बढ़ता है. बिहार इसका बेहतर उदाहरण है. उन्होंने कहा कि सुशासन से ही समता मूलक समाज की स्थापना होती है.
भाजपा अनुसूचित जाति के विकास और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए पार्टी कृतसंकल्पित है. गरीब-गुरबों को बैंक से जोड़कर उन्हें तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा रहा है. वे रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
यादव ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सबसे पहले है. पार्टी समता मूलक समाज की स्थापना और सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा को लेकर आगे बढ़ रही है.
समाज के अंतिम पायदान वाले व्यक्ति भी विकास में भागीदार बनें पार्टी इसके लिए काम कर रही है. देश में परिवर्तन हो रहा है. विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. गरीबों को बैंक से जोड़ा गया है. भाजपा सरकार सभी के विकास में लगी है. लोगों की आर्थिक तरक्की हुई है.
आयकर देनेवालों की संख्या बढ़ी है. गरीबी के खिलाफ लड़ाई जारी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की लड़ाई भ्रष्टाचार से है. लालू का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जहां परिवारवाद होता है, वहां भ्रष्टाचार बढ़ता है. कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने भी संबोधित किया.
नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस ने डाॅ भीमराव आंबेडकर के साथ छल किया. कांग्रेस के साथ मिलकर अब राजद भी डाॅ आंबेडकर को अपमानित कर रहा है.
उन्होंने 2019 में नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने की अपील की. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति जिसके साथ रहेगी, सरकार उसी की बनेगी.
विरोधी भ्रम फैला रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध पासवान ने की. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, सांसद जनक चमार, विधायक अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया, रामप्रीत पासवान, विधान पार्षद संजय पासवान, बेबी कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.
बिहार में एनडीए अटूट, किसी के दबाव में नहीं है भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार में एनडीए अटूट है. उपेंद्र कुशवाहा के अल्टीमेटम पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है. एक प्रश्न के उत्तर में यादव ने कहा कि भाजपा किसी के दबाव में नहीं है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में व्यस्त हैं इसलिए उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात नहीं हो पायी है. दो बार मेरी उनसे मुलाकात हुई है. काफी अच्छी बात हुई है. एनडीए के सभी घटक एक हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अच्छा काम हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन