प्रभात खबर फुटबॉल टूर्नामेंट : डीआरएम दानापुर की टीम ने आरा को 4-0 से हराया

Updated at : 18 Nov 2018 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर फुटबॉल टूर्नामेंट : डीआरएम दानापुर की टीम ने आरा को 4-0 से हराया

पटना : प्रभात खबर इंटर बिहार फुटबॉल (आओ गोल करें) टूर्नामेंट में शनिवार को नौ मैच खेले गये. ग्रुप डी में डीआरएम दानापुर और भोजपुर कुंवर के बीच मैच खेला गया, जिसमें डीआरएम दानापुर की टीम 4-0 से विजयी रही. वहीं दबंग दरभंगा ने सीतामढ़ी सुपर स्टार को 1-0 से हराया. एक अन्य रोमांचक मुकाबले […]

विज्ञापन
पटना : प्रभात खबर इंटर बिहार फुटबॉल (आओ गोल करें) टूर्नामेंट में शनिवार को नौ मैच खेले गये. ग्रुप डी में डीआरएम दानापुर और भोजपुर कुंवर के बीच मैच खेला गया, जिसमें डीआरएम दानापुर की टीम 4-0 से विजयी रही.
वहीं दबंग दरभंगा ने सीतामढ़ी सुपर स्टार को 1-0 से हराया. एक अन्य रोमांचक मुकाबले में चंपारण चैंपियंस ने शिवहर सिंघम को 2-0 से पराजित किया. कैमूर चैंपियन ने रोहतास को 2-0 से हराया, फिर भी प्री क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गया. वहीं सारण सोल्जर्स ने सीवान सुपरकिंग को 1-0 से हराया.
ग्रुप ‘के’ का तीसरा मैच सहरसा व सुपौल के बीच खेला गया, जिसमें सहरसा की टीम विजयी रही. वहीं किशनगंज-अररिया के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा. डीआरएम सोनपुर की टीम ने वैशाली वॉरियर्स को 3-0 से पराजित किया. बेगूसराय की टीम डीआरएम समस्तीपुर की टीम से 3-0 से हार गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन