NDA पर कुछ बोलने से पहले मंत्री का पद छोड़ें उपेंद्र कुशवाहा : भाजपा

Updated at : 17 Nov 2018 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
NDA पर कुछ बोलने से पहले मंत्री का पद छोड़ें उपेंद्र कुशवाहा : भाजपा

पटना : एनडीए के घटक दलों पर निशाना साध रहे रालोसपा प्रमुख व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर भाजपा हमलावर हो गयी है. शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा कोटे के दो मंत्रियों ने उन पर वार किया. कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए छोड़ना है, […]

विज्ञापन

पटना : एनडीए के घटक दलों पर निशाना साध रहे रालोसपा प्रमुख व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर भाजपा हमलावर हो गयी है. शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा कोटे के दो मंत्रियों ने उन पर वार किया. कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए छोड़ना है, तो पहले मंत्री पद त्यागे. एनडीए विरोधी मुहिम में शामिल होना है तो मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें. वैसे फिलहाल रालोसपा एनडीए का हिस्सा है. पहले उनको तय करना चाहिए कि उन्हें केंद्र में रहना है या नहीं. निर्णय लेने के बाद वह स्वतंत्र हैं. यह पूछे जाने पर कि अमित शाह उन्हें मिलने का समय क्यों नहीं दे रहे हैं. इस पर प्रेम कुमार ने कह कि कई राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, इस कारण भाजपा अध्यक्ष अभी व्यस्त हैं.

दूसरी ओर, खान एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज बुद्धिजीवी है. इस समाज का कोई एक नेता ठेकेदार नहीं हो सकता है. कुशवाहा समुदाय किसी के कहने से उसके पीछे नहीं हो जाता है. सोच-समझ कर फैसला लेता है. कुशवाहा समुदाय एक नेता के कहने पर ही चलेगा, इसका दावा कोई नहीं कर सकता है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने को लेकर हो रही बयानबाजी पर मंत्री ने कहा कि वे चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं. भाजपा अध्यक्ष सभी से मिलते हैं, नहीं मिलने का सवाल नहीं है. उधर, आज ही पटना में हुई रालोसपा की अहम बैठक के बाद अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए भाजपा से 30 नवंबर तक सम्मानजनक सीट शेयर पर फैसला लेने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन