ePaper

छठ पूजा के लिए बिहार आ रही महिला की चलती ट्रेन में हत्या, वजह जान कर हैरान रह जायेंगे आप

Updated at : 10 Nov 2018 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए बिहार आ रही महिला की चलती ट्रेन में हत्या, वजह जान कर हैरान रह जायेंगे आप

पटना : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में सिगरेट पीने से मना करने से नाराज एक युवक ने एक महिला यात्री की गला दबा कर हत्या कर दी. ट्रेन को शाहजहांपुर में रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. राजकीय रेलवे पुलिस के शाहजहांपुर थाना प्रभारी एके पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि पंजाब से चल […]

विज्ञापन

पटना : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में सिगरेट पीने से मना करने से नाराज एक युवक ने एक महिला यात्री की गला दबा कर हत्या कर दी. ट्रेन को शाहजहांपुर में रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. राजकीय रेलवे पुलिस के शाहजहांपुर थाना प्रभारी एके पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि पंजाब से चल कर बिहार जा रही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में चिंता देवी (45) अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिये बिहार जा रहीं थीं. इसी बीच शुक्रवार की रात उसी बोगी में सोनू यादव ने सिगरेट पीना शुरू किया तो चिंता देवी ने उसे मना किया. विवाद बढ़ने पर यादव ने महिला की गर्दन दबा कर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि सूचना पर ट्रेन को शाहजहांपुर में रोका गया और महिला को अस्पताल भेजा गया. जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन