गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध नहीं करानेवाले शिक्षकों का तबादला सूबे के अन्य सरकारी विभागों में कर देना चाहिए : कुशवाहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2018 8:31 AM
पटना : केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में मानव संसाधन के विकास का कोई माहौल नहीं है, क्योंकि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है. कुशवाहा ने कहा, ‘‘बिहार जैसे प्रदेश में मानव संसाधन के विकास के बगैर कुछ नहीं किया जा सकता है. प्रदेश में मानव […]
पटना : केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में मानव संसाधन के विकास का कोई माहौल नहीं है, क्योंकि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है. कुशवाहा ने कहा, ‘‘बिहार जैसे प्रदेश में मानव संसाधन के विकास के बगैर कुछ नहीं किया जा सकता है. प्रदेश में मानव संसाधन के विकास का कोई माहौल नहीं है, क्योंकि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है.’
मंत्री ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकारी स्कूलों, कालेजों और विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता वाले शिक्षकों की कमी है. इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में गुणवत्ता परक शिक्षा में रूकावट पैदा हो रही है.’ केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी ने शिक्षा प्रणाली सुधारने में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनके बीच जागरूकता फैलाने को लेकर कई सामाजिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है. उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में प्रदेश में ऐसे शिक्षक हैं, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध नहीं करा सकते हैं, इसलिए ऐसे शिक्षकों का तबादला राज्य के अन्य सरकारी विभागों में कर दिया जाना चाहिए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










