ePaper

छोटे भाई तेजस्वी का जन्मदिन मनाने दिल्ली रवाना हुए तेज प्रताप

Updated at : 09 Nov 2018 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
छोटे भाई तेजस्वी का जन्मदिन मनाने दिल्ली रवाना हुए तेज प्रताप

पटना : विवाह के छह माह पूरे होने से पूर्व ही पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देकर मीडिया की सुर्खियों में आये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव दीवाली के अवसर पर दो दिन ब्रज में बिता कर शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए. इस […]

विज्ञापन

पटना : विवाह के छह माह पूरे होने से पूर्व ही पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देकर मीडिया की सुर्खियों में आये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव दीवाली के अवसर पर दो दिन ब्रज में बिता कर शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए. इस बीच, उन्होंने गोवर्धन पूजा का पर्व वृन्दावन में मनाया, तो भाई दूज के मौके पर गोवर्धन पहुंच कर गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगायी. वृन्दावन, गोवर्धन व बाद में बरसाना के मंदिरों में दर्शन कर अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली रवाना हो गये.

तेज प्रताप यादव के निकटस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को अचानक अपने आधा दर्जन मित्रों के साथ वाराणसी से सड़क मार्ग से दो कारों में वृन्दावन के चैतन्य विहार स्थित वृन्दा धाम पहुंचे जहां उन्होंने गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया. शुक्रवार की सुबह वह अपने मित्रों को वृन्दावन में ही छोड़ कर अकेले कार में गोवर्धन से तीन किमी दूर राधा कुण्ड कस्बे में पहुंच गये. वहां स्थित राधा कुण्ड में स्नान किया और फिर करीब दो बजे एक तिपहिया में बैठकर गिरिराज पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने निकल पड़े. इस बीच, परिक्रमा में पड़ने वाले सभी मंदिरों को शीष नवाते हुए उन्होंने राधा कुण्ड एवं कुसुम सरोवर पर कुछ समय के लिए विश्राम भी किया.

इस दौरान वह पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबे नजर आये. बाद में, उनके साथी भी उनके साथ शामिल हो गये. वृन्दावन, राधा कुण्ड, गोवर्धन, बरसाना आदि किसी भी स्थान पर उन्होंने मीडिया से सीधे बातचीत नहीं की. मीडिया से वह पूरी तरह से दूरी बनाये रहे. हां, इतना जरूर था कि उन्होंने किसी को फोटो लेने से नहीं रोका. परिक्रमा समाप्त कर उन्होंने गिरिराज मुखारबिन्दु मंदिर के दर्शन किये और फिर बरसाना होते हुए दिल्ली की ओर निकल गये. उनके एक परिचित ने कहा कि आज उनके छोटे भाई एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन है और वह दिल्ली में हैं. इसलिए तेज प्रताप उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वहां पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन