तेजप्रताप-ऐश्वर्यतलाक मामला: तेजस्वी ने फोड़ा मीडिया पर ठीकरा, कहा, निजी मुद्दों पर चर्चा ठीक नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : लालू प्रसाद के छोटे बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इशारों में ही पारिवारिक विवाद को हवा देने का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुबह तक चल रहा मामला (पुलिस हंगामा) शाम होते-होते अचानक बदल गया. ऐसी चीजों को दिखाया जाने लगा, […]
विज्ञापन
पटना : लालू प्रसाद के छोटे बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इशारों में ही पारिवारिक विवाद को हवा देने का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुबह तक चल रहा मामला (पुलिस हंगामा) शाम होते-होते अचानक बदल गया.
ऐसी चीजों को दिखाया जाने लगा, जिसका कोई पब्लिक इंट्रेस्ट नहीं है. किसके घर में क्या खाना बना? घर में कौन क्या कर रहा है? ये दिखाने की बजाय विकास की बातों पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग बिग बॉस ज्यादा ही देखने लगे हैं. लेकिन, इससे कुछ होना-जाना नहीं है. निजी और पारिवारिक बातों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, अगर ऐसा होगा, तो सीएम से लेकर पीएम तक नहीं बचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










