पटना : नवल किशोर शाही बने राकांपा प्रदेश अध्यक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर पूर्व शिक्षा मंत्री नवल किशोर शाही को नियुक्त किया है. साथ ही तत्काल प्रभाव से प्रदेश की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने पत्र जारी किया […]
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर पूर्व शिक्षा मंत्री नवल किशोर शाही को नियुक्त किया है. साथ ही तत्काल प्रभाव से प्रदेश की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने पत्र जारी किया है.
पत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल को अपना चार्ज नवल किशोर शाही को सौंपने को कहा गया. सीतामढ़ी के रहनेवाले नवल किशोर शाही को अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है. उनके अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के शकील अहमद, राकांपा युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार ज्ञानेंद्र, ई चंद्रशेखर सिंह आदि ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










