पटना : आंखों का कांटा बने हुए थे सीबीआई चीफ : रघुवंश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की चिंता नहीं है. राफेल सौदा में भारी घोटाला के बाद आंखों का कांटा बने सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को भी केंद्र ने हटा दिया है. आलोक राफेल घोटाले के साक्ष्य को जुटाने का काम कर रहे […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की चिंता नहीं है. राफेल सौदा में भारी घोटाला के बाद आंखों का कांटा बने सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को भी केंद्र ने हटा दिया है.
आलोक राफेल घोटाले के साक्ष्य को जुटाने का काम कर रहे थे. डॉ सिंह गुरुवार को गर्दनीबाग में युवा राजद के महाधरना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. धरना की अध्यक्षता सतीश चंद्रवंशी और विकास श्रीवास्तव ने की. मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, शिवचंद्र राम, मो कारी सोहैब, अरुण यादव आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










