पटना जंक्शन पर दो और एस्केलेटर ने काम करना शुरू किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2018 9:17 AM

विज्ञापन

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन, अब बरबीघा स्टेशन श्रीकृष्ण बाबू के नाम पर होगा पटना : सोमवार की सुबह केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पटना जंक्शन पहुंचे. यहां उन्होंने जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक व 10 पर नवनिर्मित एस्केलेटर का उद्घाटन किया. सोमवार से जंक्शन पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म […]

विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन, अब बरबीघा स्टेशन श्रीकृष्ण बाबू के नाम पर होगा
पटना : सोमवार की सुबह केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पटना जंक्शन पहुंचे. यहां उन्होंने जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक व 10 पर नवनिर्मित एस्केलेटर का उद्घाटन किया.
सोमवार से जंक्शन पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए चार एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी. एस्केलेटर के उद्घाटन के बाद रेल राज्यमंत्री स्पेशल ट्रेन से बड़हिया, किऊल व नवादा के लिए रवाना हुए. पूमरे के दानापुर रेलमंडल क्षेत्र के बड़हिया और किऊल स्टेशन पर आयोजित स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं से संबंधित कई योजनाओं का शिलान्यास किया.
नवादा स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री ने गया-किऊल रेलखंड के विद्युतीकरण और मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उद्घाटन समारोह में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि अब बरबीघा स्टेशन श्रीकृष्ण बाबू के नाम पर होगा.
नयी रेलवे लाइन का निर्माण
सूबे में रेलवे नेटवर्क का जाल बिछाया जा रहा है और इस दिशा में काफी तेजी से काम किया जा रहा है. रेल राज्यमंत्री ने कहा कि 278 करोड़ की लागत से बिहारशरीफ-बरबीघा-शेखपुरा और मनकठा बाइपास रेललाइन का निर्माण कार्य चल रहा है. अगले छह-आठ माह में दोनों योजनाएं पूरी कर ली जायेंगी. वहीं, गया-किऊल लाइन का विद्युतीकरण हो गया है.
अगले दो वर्षों में रेलवेलाइन दोहरीकरण का काम भी पूरा कर लिया जायेगा. इतना ही नहीं, किऊल में 164 करोड़ की लागत से नये रेल पुल के निर्माण व यार्ड को विकसित किया जा रहा है. रेल पुल का काम 70 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है. मोकामा विधानसभा बीजेपी के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने बंद पड़ी भारत वैगन कंपनी की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. मंत्री ने कंपनी के कायाकल्प का आश्वासन दिया.
आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित होगा बड़हिया स्टेशन
बड़हिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से संबंधित कई योजनाओं के शिलान्यास को लेकर समारोह का आयोजन किया गया था. बड़हिया स्टेशन पर 1.17 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का विस्तार व फर्श बेहतर करने की योजना का शिलान्यास किया गया. साथ ही किऊल स्टेशन पर भी फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर वेटिंग हॉल व विश्रामालय का भी निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि एक आदर्श स्टेशन पर जितनी यात्री सुविधा होनी चाहिए, वह सभी सुविधाएं बड़हिया स्टेशन पर मुहैया होगी. स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान के तहत नम्मा टॉयलेट का उद्घाटन किया.
अब गया रूट से चलेगी भागलपुर-दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन
नवादा स्टेशन परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों ने रेल राज्यमंत्री से मांग की कि रेलवे लाइन का विद्युतीकरण कर दिये. लेकिन, एक भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं दिये हैं. लोगों की मांग पर रेल राज्यमंत्री ने तत्काल घोषणा की कि ट्रेन संख्या 12349/12350 भागलपुर-नयी दिल्ली-भागलपुर एक्‍सप्रेस (साप्ताहिक) किऊल, मोकामा व पटना के रास्ते आ-जा रही हैं, जो अब किऊल, नवादा, गया व मुगलसराय के रास्ते आयेंगी व जायेंगी. साथ ही नवादा स्टेशन, बड़हिया स्टेशन पर शीघ्र ही वाई-फाई की सुविधा भी मुहैया करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन