नीतीश को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'' के लोकार्पण में शामिल होने का निमंत्रण

Published at :22 Oct 2018 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'' के लोकार्पण में शामिल होने का निमंत्रण

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ भाई पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुलाकात की और आगामी 31 अक्तूबर को सरदार पटेल जयंती के अवसर पर ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण उन्हें दिया. मुख्यमंत्री आवास […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ भाई पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुलाकात की और आगामी 31 अक्तूबर को सरदार पटेल जयंती के अवसर पर ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण उन्हें दिया. मुख्यमंत्री आवास पर इस मुलाकात में सौरभ पटेल ने गुजरात सरकार की ओर से नीतीश को आगामी 31 अक्तूबर को सरदार पटेल जयंती के अवसर पर सरदार सरोवर बांध के निकट ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के क्रम में कहा कि बिहार के लोगों की सरदार पटेल के प्रति असीम श्रद्धा है तथा उनकी जयंती के अवसर पर कम से कम 15 दिनों तक लगातार राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है. उन्होंने बताया कि गत 12 अक्टूबर को पुलिस भवन का लोकार्पण किया गया जिसका नाम सरदार पटेल भवन रखा गया है जो सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रति हमारा सम्मान है.

सीएमनीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को बिहार में शराबबंदी को लागू किये जाने से हुए लोगों को फायदे और ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में कियेगये कार्यों की चर्चा की. गुजरात के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री आवास स्थित बोधिवृक्ष का दर्शन कराया तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. प्रतिनिधिमंडल में सांसद पूनम बेन मदाम, विधायक अरविंद भाई पटेल, बल्लभ भाई काकडिया, पीयूष भाई देसाई एवं किशोर भाई चौहान सहित गुजरात सरकार के कई उच्च अधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन