पटना : नहीं बख्शे जायेंगे आर्थिक अपराधी : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Oct 2018 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर बिहार सहित देश-दुनिया में रह रहे यहां के निवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही कहा है कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान के आर्थिक अपराधी नहीं बख्शे जायेंगे. सभी दंडित होंगे. यूपीए सरकार के समय फर्जी तरीके से बैंकों के करोड़ों रुपये कर्ज लेने […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर बिहार सहित देश-दुनिया में रह रहे यहां के निवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही कहा है कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान के आर्थिक अपराधी नहीं बख्शे जायेंगे. सभी दंडित होंगे.
यूपीए सरकार के समय फर्जी तरीके से बैंकों के करोड़ों रुपये कर्ज लेने वाले जो लोग एनडीए सरकार की सख्ती से बचने के लिए विदेश भाग गये थे, उन्हें वापस लाकर दंडित करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सीबीआई बहरीन से मोहम्मद याह्या और इंडोनेशिया से विनय मित्तल का प्रत्यर्पण कराने में सफल रही. माल्या और नीरव की बारी जल्द आने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










