पटना : मृतक पीरबहोर का निवासी दीपू था
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के जल्ला गली रोड में शनिवार की शाम मारे गये युवक की पहचान पीरबहोर थाना क्षेत्र की टिकिया टोली निवासी दीपू साव के रूप में हुई. घर से बुलाकर ले गये थे दोस्त : खाजेकलां थानाध्यक्ष सत्येंद्र शाही ने बताया कि पत्नी संगीता देवी के बयान पर दो लोगों […]
विज्ञापन
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के जल्ला गली रोड में शनिवार की शाम मारे गये युवक की पहचान पीरबहोर थाना क्षेत्र की टिकिया टोली निवासी दीपू साव के रूप में हुई.
घर से बुलाकर ले गये थे दोस्त : खाजेकलां थानाध्यक्ष सत्येंद्र शाही ने बताया कि पत्नी संगीता देवी के बयान पर दो लोगों को आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है. आरोपित दोनों मृतक के दोस्त हैं. पत्नी संगीता ने पुलिस को बताया कि दीपू मछली की दुकान मुसल्लहपुर में चलाता था.
शनिवार को दिन में ही दोनों दोस्त दीपू को बुलाकर टिकिया टोली स्थित घर से ले गये थे. इससे पहले दोस्तों ने दीपू को कई फोन भी किये थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी रंजिश की वजह से हत्या हुई है. पुलिस को हत्या से जुड़े कुछ तथ्य भी घटनास्थल से मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया था.
स्वचालित आधुनिक हथियार से मारी गयी थी गोली : पुलिस की मानें तो दीपू की हत्या में स्वचालित आधुनिक हथियार का उपयोग किया गया है. थानाध्यक्ष की मानें तो मारे गये दीपू के खिलाफ भी चार अापराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










