गुजरात में हिंदीभाषियों की पिटाई मामला : पटना में सवर्ण सेना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

Updated at : 11 Oct 2018 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात में हिंदीभाषियों की पिटाई मामला : पटना में सवर्ण सेना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

पटना : बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सवर्ण सेना के युवकों की गुरुवार को झड़प हुई. इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया. पुलिस वहां पहले से मौजूद थी. जानकारी के मुताबिक सवर्ण सेना के कार्यकर्ता गुजरात में बिहारियों और हिंदीभाषियों की […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सवर्ण सेना के युवकों की गुरुवार को झड़प हुई. इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया. पुलिस वहां पहले से मौजूद थी. जानकारी के मुताबिक सवर्ण सेना के कार्यकर्ता गुजरात में बिहारियों और हिंदीभाषियों की पिटाई के मामले को लेकर कांग्रेस के बिहार प्रभारी अल्पेश ठाकोर और शक्तिसिंह गोहिल को हटाने की मांग कर रहे थे.

क्या कहती है कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने सवर्ण सेना के इस प्रदर्शन और झड़प को भाजपा प्रायोजित बताया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के हाथों में भगवा झंडे थे. यह झंडा बजरंग दल और संघ के लोग इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने यह प्रदर्शन और झड़प करवाने का आरोप भाजपा और राज्य सरकार पर लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस को इस प्रदर्शन की सूचना पहले से थी. इसलिए प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन