Bihar Train News: इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी राहत, दिल्ली जाने वाली इन ट्रेनों में लगाए गये एक्स्ट्रा कोच

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Dec 2025 7:54 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: इंडिगो क्राइसिस के बीच दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. दरअसल, तेजस राजधानी एक्सप्रेस और संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस जैसे ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाये जायेंगे. यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Train News: इंडिगो क्राइसिस को लेकर यात्रियों के बीच हाहाकार मचा है. ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. दरअसल, रेलवे की तरफ से बड़ा निर्णय लिया गया है. परेशान यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे के निर्देश पर दानापुर मंडल की ओर से खास पहल की गई है.

इन ट्रेनों में लगाए गये हैं एक्स्ट्रा कोच

जानकारी के मुताबिक, तेजस राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड और संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में सेकेंड एसी के एक-एक एक्स्ट्रा कोच लगाये गये हैं. साथ ही वैकल्पिक यात्रा के लिए पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि फ्लाइट रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को तुरंत वैकल्पिक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराने के लिए स्पेशल ट्रेनें रवाना की जा रही हैं.

इन सभी स्पेशल ट्रेनों को चलाया जायेगा

02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन: पटना से आठ दिसंबर को 20:30 बजे खुल कर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

02310 आनंद विहार टर्मिनल: पटना स्पेशल ट्रेन सात और नौ दिसंबर को 19:00 बजे खुल कर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुंचेगी.

02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: पटना से सात दिसंबर को 20:30 बजे खुल कर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल: आठ दिसंबर को 19:00 बजे खुल कर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुंचेगी.

05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: दरभंगा से सात दिसंबर को 18:15 बजे खुल कर अगले दिन 21:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

05564 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल: नौ दिसंबर को 00:05 बजे खुल कर 23:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत

मालूम हो, इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ऐसे में रेलवे की तरफ से खास पहल की गई. आसानी से यात्री सफर कर पायें, इसके लिये स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ पहले से चलाई जा रही ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच भी लगाए गये.

Also Read: बिहार-झारखंड और बंगाल के इन बाजारों में मिलते हैं सबसे सस्ते ऊनी कपड़े, दाम देखते भाग जाएगा जाड़ा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन