ePaper

BIHAR- UP के लोगों से मिलने के लिए आज गुजरात पहुंचेंगे पप्पू यादव, कहा- संबंध बिगाड़नेवालों को करेंगे बेनकाब

Updated at : 11 Oct 2018 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
BIHAR- UP के लोगों से मिलने के लिए आज गुजरात पहुंचेंगे पप्पू यादव, कहा- संबंध बिगाड़नेवालों को करेंगे बेनकाब

पटना : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गुजरात पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अहमदाबाद से सीधे हिम्मतनगर जायेंगे. यहां वह बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों से मिलेंगे. यह भी पढ़ें :‘लालू लीला’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण, मोदी ने कहा- ताकतवर […]

विज्ञापन

पटना : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गुजरात पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अहमदाबाद से सीधे हिम्मतनगर जायेंगे. यहां वह बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों से मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :लालू लीला’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण, मोदी ने कहा- ताकतवर नेता रहे हैं लालू, अपने कारनामे के कारण आज जेल में हैं

यह भी पढ़ें :प्रेम प्रसंग में घर से उठा ले गये लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आज कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा बयान

यह भी पढ़ें :पटना : इलाज के दौरान हुई पति की मौत, अस्पताल की छत से कूद कर पत्नी ने दे दी जान

सांसद ने ट्वीट कर कहा है कि बिहारी समाज के मान-सम्मान और अधिकार के लिए मुझे जहां भी जाना पड़े जाऊंगा. बिहारी-गुजराती सद्भाव को बिगाड़ने वालों को कामयाब नहीं होने दूंगा. अगर जरूरत पड़ी, तो बिहार के लोगों के लिए ठाकोर सेना के मुखिया अल्पेश ठाकोर से भी मिलूंगा. सियासी स्वार्थ के लिए जो लोग बिहार-गुजरात का संबंध बिगाड़ रहे हैं, उन्हें बेनकाब करूंगा.

यह भी पढ़ें :समस्तीपुर : घर में घुस कर महिला समेत दो लोगों की गोली मार कर की हत्या, पति को छोड़ गुड्डू संग रह रही थी महिला

यह भी पढ़ें :रामधारी सिंह दिवाकर को 2018 का श्रीलाल शुक्ल इफको स्मृति साहित्य सम्मान

मालूम हो कि गुजरात के साबरकांठा स्थित एक कंपनी में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने के बाद ठाकोर सेना के सदस्यों ने उत्तर भारत के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. 28 सितबंर को 14 महीने की मासूम से दुष्कर्म का आरोपित बिहार का रहनेवाला बताया जाता है. इसके बाद घटना के विरोध में राज्यभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. अहमदाबाद से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बिहारियों और उत्तर प्रदेश के लोगों पर फूट पड़ा. बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को पीटे जाने और उपद्रव मचाये जाने के बाद बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के लोग गुजरात से पलायन करने लगे हैं.

यह भी पढ़ें :बाढ़ : सिर कटी लाश मिलने के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर लोगों ने की आगजनी

यह भी पढ़ें :जेपी जयंती राज्यपाल लालजी टंडन ने की घोषणा, छपरा विश्वविद्यालय में होगी जेपी पीठ की स्थापना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन