पटना : ब्रजेश ठाकुर भागलपुर की कैंप जेल में शिफ्ट, अन्य को बेऊर जेल भेजा गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनशोषण के आरोपित ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर से भागलपुर की विशेष कारा भागलपुर (कैंप जेल) में शिफ्ट कर दिया गया है. अन्य 12 अभियुक्तों को बेऊर जेल भेजा गया है. देश के चर्चित मामले के आरोपितों को दूसरी कारा में भेजने के लिए सीबीआई ने बिहार सरकार से आवेदन किया […]
विज्ञापन
पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनशोषण के आरोपित ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर से भागलपुर की विशेष कारा भागलपुर (कैंप जेल) में शिफ्ट कर दिया गया है.
अन्य 12 अभियुक्तों को बेऊर जेल भेजा गया है. देश के चर्चित मामले के आरोपितों को दूसरी कारा में भेजने के लिए सीबीआई ने बिहार सरकार से आवेदन किया था. सरकार की सहमति के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को इस आदेश पर अमल कर दिया गया.
हालांकि, देर रात तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. सीबीआई को कुछ दिन पहले मुख्य आरोपी के चालक से पूछताछ में कई सुराग हाथ लगे थे. मालूम हो कि इस मामले में सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को इस्तीफा देना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










