फुलवारीशरीफ : पूर्व डीआईजी के घर पर हंगामा और पथराव
Updated at : 09 Oct 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह के हंगामे और पथराव की घटना से किया इन्कार कोर्ट में चल रहा भूमि विवाद का मामला फुलवारीशरीफ : सोमवार को बेऊर की राधाकृष्णा नगर कॉलोनी रोड नंबर वन में पूर्व डीआईजी चंद्रिका प्रसाद के घर पर लोगों ने हंगामा व पथराव किया. वहीं, पुलिस ने पूर्व डीआईजी के घर पर […]
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह के हंगामे और पथराव की घटना से किया इन्कार
कोर्ट में चल रहा भूमि विवाद का मामला
फुलवारीशरीफ : सोमवार को बेऊर की राधाकृष्णा नगर कॉलोनी रोड नंबर वन में पूर्व डीआईजी चंद्रिका प्रसाद के घर पर लोगों ने हंगामा व पथराव किया. वहीं, पुलिस ने पूर्व डीआईजी के घर पर किसी तरह के हंगामे और पथराव से इन्कार किया है. पुलिस ने कहा कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है.
इस संबंध में पूर्व डीआईजी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि अखिलेश राय ,चंद्रशेखर राय व उमा राय ने घर पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं घर पर भी पथराव भी किया. उन्होंने हमले के पीछे बेऊर पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि जमीन का कोई विवाद नहीं है .
वह लोग सड़क को कब्जे में करना चाहते हैं. पूर्व डीआइजी ने बताया कि इस से पहले भी उनके घर पर हमला हो चुका है. इस संबंध में स्थानीय थाने से लेकर डीआईजी तक को सूचना दी जा चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस बाबत बेऊर थानेदार रंजन कुमार ने बताया कि पूर्व डीआईजी का पुलिस पर जो आरोप है, वह निराधार है. दाेनों पक्षों के बीच भूमि विवाद न्यायालय में चल रहा है.
कोई हंगामा या पथराव की घटना से इन्कार करते हुए कहा कि अगर पथराव होता तो पूर्व डीआईजी के घर के शीशे टूटते. सीसीटीवी में किसी तरह का हंगामा नहीं दिखा है . पूर्व डीआईजी के फोन पर ही पुलिस गयी थी. पुलिस के जाने पर हंगामा नहीं हो रहा था. दोनों के बीच बाताबाती हो रही थी. पुलिस के सामने दोनों पक्ष ने कहा कि न्यायालय का जो आदेश होगा, वही स्वीकार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




