पटना : फ्लो मोर लि को काली सूची से निकालने के मामले की हो जांच: सरयू
Updated at : 02 Oct 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : झारखंड सरकार में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मंत्री सरयू राय ने फ्लो मोर लिमिटेड को बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग से काली सूची में डालने और बाद में उसे काली सूची से हटाने के मामले की जांच की मांग की है. इसके लिए उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र […]
विज्ञापन
पटना : झारखंड सरकार में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मंत्री सरयू राय ने फ्लो मोर लिमिटेड को बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग से काली सूची में डालने और बाद में उसे काली सूची से हटाने के मामले की जांच की मांग की है.
इसके लिए उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि कंपनी झारखंड राज्य ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड का ग्रिड सब स्टेशन बनाने की करीब एक हजार करोड़ रुपये की निविदाओं को पाने का प्रयास कर रही है.
राय ने पत्र में लिखा है कि बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख ने एक जुलाई 2016 को इसे दस सालों के लिए काली सूची में डाल दी थी. बाद में 13 मार्च, 24 अप्रैल और चार मई 2018 को विभाग के प्रधान सचिव ने इसे काली सूची से हटाने का निर्देश दिया. यह संदेहास्पद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




