पटना : सड़क हादसे में कंकड़बाग के 11 लोग बाल-बाल बचे
Updated at : 30 Sep 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला/ पटना : घाटशिला के जगन्नाथपुर के पास एनएच 33 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार टक्कर मार दिया, जिससे कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के नीचे घुस गया. कार में दो बच्चे, महिला समेत सात लोग सवार थे. भाग्यवश सभी बाल-बाल बच गये. घटना शनिवार दोपहर की है. घटना बाद पीछे से आ […]
विज्ञापन
घाटशिला/ पटना : घाटशिला के जगन्नाथपुर के पास एनएच 33 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार टक्कर मार दिया, जिससे कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के नीचे घुस गया. कार में दो बच्चे, महिला समेत सात लोग सवार थे. भाग्यवश सभी बाल-बाल बच गये. घटना शनिवार दोपहर की है. घटना बाद पीछे से आ रही दूसरी एक कार (बीआर 01सीएम/ 0857) पर सवार लोगों ने ट्रेलर को विरोध करते हुए रोकवाया और चालक को धर दबोचा.
इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने हंगामा भी किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया. साथ ही ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. जानकारी अनुसार पटना के कंकड़बाग के एक परिवार के 11 सदस्य दो कारों पर सवार होकर जमशेदपुर से दीघा जा रहे थे. सभी पटना के कंकड़बाग के निवासी हैं.
एक हेक्सा कार (01डीडी/ 0007) में धीरज सिंह, आरती, रीतिका, श्रृष्टि आचार्या, दो बच्ची अनाविका और आनंदिता सात लोग सवार थे. कार आकाश आर्या चला रहा था, जबकि दूसरी कार में परिवार के चार लोग सवार थे. इसी दौरान जगन्नाथपुर के पास एनएच-33 पर ट्रेलर (सीजी 07सीए/5195) के चालक अपनी साइड छोड़कर दूसरी साइड में घुस गया और हेक्सा कार को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी की कार ट्रेलर में फंसकर करीब सात फीट तक घसीटाता रहा, लेकिन भाग्यवश कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये. मालूम हो कि इसी जगह शुक्रवार को ट्रक-ट्रेलर में टक्कर हुई थी, जिसमें एक चालक की मौत हो गयी थी. लगातार दूसरे दिन दुर्घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




