पटना : फ्रैंकिंग मशीन के सभी छह काउंटर खुलवाने की उठायी मांग

Updated at : 26 Sep 2018 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : फ्रैंकिंग मशीन के सभी छह काउंटर खुलवाने की उठायी मांग

पटना : पटना व्यवहार न्यायालय में किसी भी तरह की हाजिरी पैरवी एवं आवेदन दाखिल करने हेतु उस पर लगाये जाने वाले कोर्ट फीस के लिए स्थापित फ्रेंकिंग मशीन का काउंटर अपनी क्षमता के अनुसार कार्य नहीं कर रहा है. कोर्ट में लगे छह में से दो फ्रेंकिंग मशीन ही काम कर रही है. इस […]

विज्ञापन
पटना : पटना व्यवहार न्यायालय में किसी भी तरह की हाजिरी पैरवी एवं आवेदन दाखिल करने हेतु उस पर लगाये जाने वाले कोर्ट फीस के लिए स्थापित फ्रेंकिंग मशीन का काउंटर अपनी क्षमता के अनुसार कार्य नहीं कर रहा है. कोर्ट में लगे छह में से दो फ्रेंकिंग मशीन ही काम कर रही है. इस कारण प्रतिदिन अधिवक्ता लिपिक एवं कतार में टिकट लेने के लिए उपस्थित लोगों के बीच बकझक होती रहती है. इसी कड़ी में मंगलवार को भी बकझक हुई, जिसके बाद अधिवक्ता लिपिकों ने कार्य न करने का घोषणा करते हुए जिला जज से मुलाकात की.
उन्होंने करीब दो घंटे तक कार्य नहीं किया. जिला जज से मिल कर सभी छह काउंटर खुलवाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जब तक छह काउंटर नहीं खुलेंगे तब तक अधिवक्ता लिपिक अपने काम पर नहीं लौटेंगे करेंगे. जिला जज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही काउंटर खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं और इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करने का भी आश्वासन दिया. तब जाकर जिला अधिवक्ता लिपिकों ने कार्य करना शुरू किया.
गौरतलब है कि कोर्ट फीस स्टांप उपलब्ध होने की सुलभता एवं इसकी कालाबाजारी से निजात के लिए पटना व्यवहार न्यायालय समेत राज्य के सभी न्यायालयों में फ्रेंकिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध करायी है.
पटना व्यवहार न्यायालय में अधिकांशत: दो ही काउंटर सुचारू ढंग से कार्य करते नजर आते हैं. इस कारण रोजाना हाजिरी पैरवी एवं अन्य प्रकार के आवेदन को दाखिल करने से पहले उस पर कोर्ट फीस लगाने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं. इस कारण समय पर हाजिरी पैरवी नहीं हो पाती है. साथ ही प्रतिदिन अधिवक्ता लिपिक एवं कतार में टिकट लेने के लिए उपस्थित अन्य लोगों के बीच बकझक होती रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन