ePaper

पटना : होटल में सेक्स रैकेट, चार महिलाएं करायी गयीं मुक्त, दो दलाल व दो ग्राहकों को भी पकड़ा, ग्राहकों में एक वकील

Updated at : 23 Sep 2018 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : होटल में सेक्स रैकेट, चार महिलाएं करायी गयीं मुक्त, दो दलाल व दो ग्राहकों को भी पकड़ा, ग्राहकों में एक वकील

पटना : कोतवाली थाने के होटल गली में स्थित मगध होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था. इसका खुलासा उस समय हुआ जब एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर कोतवाली थाने की पुलिस ने छापेमारी की और मौके से होटल के दो कर्मचारियों, दो दलालों व दो ग्राहकों को पकड़ लिया. इसके साथ ही चार […]

विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के होटल गली में स्थित मगध होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था. इसका खुलासा उस समय हुआ जब एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर कोतवाली थाने की पुलिस ने छापेमारी की और मौके से होटल के दो कर्मचारियों, दो दलालों व दो ग्राहकों को पकड़ लिया. इसके साथ ही चार लड़कियों को मुक्त करा लिया गया और उन सभी को महिला थाने भेज दिया गया.
पकड़ी गयी सभी महिलाएं शादीशुदा हैं और जहानाबाद व पूर्वी चंपारण की रहने वाली है. पकड़े गये लोगों में सोनू कुमार, प्रभात रंजन , अरविंद कुमार, ललन कुमार, लाल बाबू व आर के सिन्हा शामिल हैं.
आर के सिन्हा वकील है. लाल बाबू प्रसाद व ललन होटल के कर्मचारी हैं जबकि प्रभात रंजन व अरविंद कुमार दलाल हैं. जबकि सोनू व वकील आर के सिन्हा ग्राहक है और महिलाओं के साथ कमरे के अंदर पकड़े गये. पकड़े जाने पर वकील ने पुलिस से कहा कि उन्होंने उस महिला से शादी कर ली है और वे हमेशा इस होटल में आते है.
पुलिस ने कहा कि जब शादी कर ली है तो होटल में लाने की क्या जरूरत है. इसके बाद वकील ने चुप्पी साध ली. पकड़े गये दलालों की निशानदेही पर शहर के अन्य जगहों पर पुलिस छापेमारी कर रही है. दलाल ने पुलिस को बताया कि कई अन्य जगहों पर भी रैकेट चलाया जाता है और वहां के लिए भी वह ग्राहकों की व्यवस्था करता था.
कोतवाली थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि दलाल अपने माध्यम से ग्राहकों को लाता था. वह अपनी कमीशन ले लेता फिर एक ग्राहक से डेढ़ से दो हजार रुपये लिये जाते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन