पटना : अगले सप्ताह हाउस कनेक्शन देने का कार्य होगा शुरू : एमडी

Updated at : 20 Sep 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अगले सप्ताह हाउस कनेक्शन देने का कार्य होगा शुरू : एमडी

नमामि गंगे योजना के अंतर्गत हो रहा कार्य पटना : बुडको के प्रबंध निदेशक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर के बेउर इलाके में चल रहे नमामि गंगे परियोजना के कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि दिसंबर 2018 तक बेउर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) योजना के एक फेज का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा. इससे […]

विज्ञापन
नमामि गंगे योजना के अंतर्गत हो रहा कार्य
पटना : बुडको के प्रबंध निदेशक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर के बेउर इलाके में चल रहे नमामि गंगे परियोजना के कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि दिसंबर 2018 तक बेउर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) योजना के एक फेज का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा. इससे 10 और 11 नंबर वार्ड को लाभ मिलेगा. अन्य वार्ड में लगातार काम चलता रहेगा.
एमडी ने इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण आदेश दिये. पहलाफेज पूरा होने के बाद पूरे इलाके के सभी घरों को सीवर लाइन से जोड़ कर एसटीपी तक पानी पहुंचा दिया जायेगा. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पू्रा ख्याल रखने के लिए एजेंसी को निर्देश दिया गया है. काम की गुणवत्ता में किसी तरह की कटौती नहीं होनी चाहिए.
इस कार्य में बुडको और नगर निगम के स्तर से प्रति परिवार तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जायेगा. इस योजना के अंतर्गत एक वार्ड को मॉडल के रूप में चयनित कर हाउस टू हाउस कनेक्शन करने का कार्य किया जायेगा. वार्ड में सर्वे का कार्य शुरू हो गया है. इसी प्रक्रिया के तहत पटना के सभी इलाकों में कनेक्शन देने का काम कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन