बिहार : तीन तलाक पर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद JDU असहज, कांग्रेस ने साधा निशाना

पटना : तीन तलाक के मामले पर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर बिहार में जहां सहयोगी दल जदयू असहज हो गया है. वहीं, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधने लगे हैं.तीन तलाक के मामले पर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद एनडीए में सहयोगी दल जदयू असहज हो गया […]
पटना : तीन तलाक के मामले पर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर बिहार में जहां सहयोगी दल जदयू असहज हो गया है. वहीं, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधने लगे हैं.तीन तलाक के मामले पर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद एनडीए में सहयोगी दल जदयू असहज हो गया है.
पार्टी महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा है कि तीन तलाक के मुद्दे पर आम सहमति बनाये जाने की जरूरत है. सभी लोगों की राय लेकर कानून बनना चाहिए. वहीं, कांग्रेस नेता और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्माद फैला कर राजनीति की जा रही है. उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए आपकी जो हमदर्दी है, वह सिर्फ तीन तलाक के लिए ही क्यों है? गरीब अल्पसंख्यकों के लिए यह हमदर्दी क्यों नहीं है? शिक्षा और रोजगार के लिए हमदर्दी क्यों नहीं है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




