फुलवारीशरीफ : ट्रैक्टर लूट रहे चार लुटेरों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Updated at : 16 Sep 2018 10:05 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के गोबिंदपुर गांव के निकट मेगमा फाइनांस कंपनी के फर्जी एजेंट बन कर लुटेरे ट्रैक्टर को लूट रहे थे. पुलिस मौके पर पहुंच गयी और चार लुटेरों को दबोच लिया. बिक्रम थाना के सैदाबाद निवासी ट्रैक्टर के मालिक अजीत कुमार के बड़े भाई सह चालक अमित कुमार ने बताया कि छोटे भाई […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के गोबिंदपुर गांव के निकट मेगमा फाइनांस कंपनी के फर्जी एजेंट बन कर लुटेरे ट्रैक्टर को लूट रहे थे. पुलिस मौके पर पहुंच गयी और चार लुटेरों को दबोच लिया. बिक्रम थाना के सैदाबाद निवासी ट्रैक्टर के मालिक अजीत कुमार के बड़े भाई सह चालक अमित कुमार ने बताया कि छोटे भाई के नाम पर मेगमा फाइनांस कंपनी से ट्रैक्टर फाइनांस कराया था. हर महीने 13,300 रुपये किस्त देनी थी. अंतिम किस्त 6 सितंबर, 2018 को दी थी.
उन्हाेंने बताया कि रूपसपुर से बालू अनलोड कर लौटने के दौरान गोबिंदपुर में मेगमा फाइनांस कंपनी के ऐजेंट बन कर लुटेरे गाड़ी को लूट रहे थे. ट्रैक्टर की चाबी निकाल कर फरार होने लगे. चाबी निकालने का जब विरोध किया था, तब मारपीट भी करने लगे. इतने में गश्ती के दौरान पुलिस आ गयी और चारों युवकों पिंकू कुमार ,मिथिलेश कुमार , संदेश कुमार और रंधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया, पर छह युवक फरार हो गये.थानेदार मो कैसर आलम ने बताया कि चार युवकों को दबोचा गया है. ये सभी दानापुर के रहने वाले हैं. पूछ ताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




