पटना : व्यापारियों के साथ बैठक में फैसला, प्लास्टिक के बचे स्टॉक को करना होगा नष्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने शुक्रवार को प्लास्टिक कैरी बैग के उत्पादन करने वाले, आयातकों, खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के साथ एक बैठक की गयी. बैठक में प्लास्टिक बंद को सफल बनाने को लेकर सभी को निर्देश व जानकारियां साझा की गयी. राज्य में ऐसे प्लास्टिक कैरी बैग का निर्माण, आयात व […]
विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने शुक्रवार को प्लास्टिक कैरी बैग के उत्पादन करने वाले, आयातकों, खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के साथ एक बैठक की गयी.
बैठक में प्लास्टिक बंद को सफल बनाने को लेकर सभी को निर्देश व जानकारियां साझा की गयी. राज्य में ऐसे प्लास्टिक कैरी बैग का निर्माण, आयात व बिक्री बंद कर करने के बाद ऐसे व्यापारियों को बचा हुआ स्टॉक घोषित करना होगा. वो नष्ट करने के लिए स्थानीय नगर निगम व प्लास्टिक को गला कर दूसरे वस्तुओं को बनाने वाली कंपनी से भी संपर्क कर सकते हैं.
पर्षद के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार घोष, सदस्य-सचिव, आलोक कुमार,एसएन द्वारा संबोधित किया गया. व्यापारियों की ओर से पटना सिटी, पटना, दानापुर, हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर से आये 100 से अधिक प्लास्टिक उत्पादन करने वाले,आयातक, खुदरा एवं थोक विक्रेताओं की अगुआई प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष ,पटना सिटी व्यापार मंडल एवं नारायण राठी ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










