पटना : पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट सुविधा नहीं होने पर रद्द होगा एनओसी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
490 पंपों पर पर हुआ निरीक्षण पटना : स्वच्छता को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया. पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट की सुविधा है या नहीं इसकी जांच की गयी. जिन पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट नहीं पाये गये उस पेट्रोल पंप के मालिक को एक माह के अंदर […]
विज्ञापन
490 पंपों पर पर हुआ निरीक्षण
पटना : स्वच्छता को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया. पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट की सुविधा है या नहीं इसकी जांच की गयी. जिन पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट नहीं पाये गये उस पेट्रोल पंप के मालिक को एक माह के अंदर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया.
अन्यथा उसका एनओसी रद्दद करने की चेतावनी दी गयी. पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट की सुविधा को लेकर निरीक्षण कराया. 490 पेट्रोल पंपों में लगभग 98 फीसदी पेट्रोल पंपों पर सेपरेट की सुविधा मिली. दो फीसदी पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट की सुविधा नहीं दिखी. निरीक्षण के दौरान उन जगहों में कई जगहों पर टॉयलेट निर्माण होते हुए मिला.
प्रधान सचिव ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया है कि जिन पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट की सुविधा नहीं है. उसे एक माह में निर्माण कराने की चेतावनी दी जाये. इसके बाद भी निर्माण नहीं हुआ हो तो उसका एनओसी रद्द की जाये. प्रधान सचिव ने सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त कराने के संबंध में कार्यपालक अभियंता को कहा है. प्रधान सचिव ने आम लोगों से भी अपील की है पेट्रोल पंपों पर टॉयलेट सुविधा का इस्तेमाल किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










