शिक्षक दिवस : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों को दी बधाई व शुभकामनाएं

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उन्होंने राज्य के शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उन्होंने राज्य के शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती है. शिक्षक समाज के मेरुदंड हैं. इनको हर स्तर पर आदर एवं सम्मान मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री ने राज्य के शिक्षकों से आशा व्यक्त की है कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी को बढ़ायेें, देश की भावी पीढ़ी को इस तरह तैयार करेें कि उनके मन में देशप्रेम, भाईचारा, सद्भाव की भावना जगे. उनके अंदर देश के लिये कुछ कर गुजरने की तमन्ना विकसित हो और वे अपनी योग्यता, ज्ञान, विज्ञान एवं व्यक्तित्व के सहारे देश के गौरव को बढ़ाएं तथा देश के नाम को उज्ज्वल करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




