बिहार : अगले दो दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

पटना : बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश सोमवार सुबह भी जारी है. रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बिहार में लगातार जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश सोमवार सुबह भी जारी है. रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बिहार में लगातार जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना जतायी है. पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और कई जगहों पर बारिश के आसार हैं.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.8 डिग्री और पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश भी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










