पांच महिला शिक्षक समेत बिहार के 17 शिक्षक होंगे सम्मानित

Published at :03 Sep 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
पांच महिला शिक्षक समेत बिहार के 17 शिक्षक होंगे सम्मानित

पटना : राज्य सरकार ने शिक्षक दिवस के मौके पर सूबे के 17 शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए चयनित किया है. इसमें पांच महिला शिक्षक शामिल हैं. ये सभी शिक्षक विभिन्न सरकारी स्कूलों में अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं. इन शिक्षकों को 5 सितंबर को आयोजित एक राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश […]

विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने शिक्षक दिवस के मौके पर सूबे के 17 शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए चयनित किया है. इसमें पांच महिला शिक्षक शामिल हैं. ये सभी शिक्षक विभिन्न सरकारी स्कूलों में अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं.
इन शिक्षकों को 5 सितंबर को आयोजित एक राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्मानित करेंगे. शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इन शिक्षकों की सूची जारी करते हुए इन्हें सूचना भेज दी है. विभाग की तरफ इन्हें पत्र भी जारी कर दिया गया है, ताकि वे समय पर समारोह में शामिल हो सकें.
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में यह राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2017 का आयोजन किया जायेगा. इस सम्मान समारोह में जिन शिक्षकों ने वर्ष 2017 में बेहतर या उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्हें सम्मानित किया जा रहा है.
सम्मान के लिए इनका हुआ चयन
1. नुसरत खातून (पंचायत शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय पंचायत भवन, मेहसौल, जिला- सीतामढ़ी)
2. मीरा कुमारी (प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय, शुभंकरपुर, जिला- दरभंगा)
3. कुमारी पुनम (प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय मसनदपुर, बरौनी, जिला- बेगुसराय)
4. मो. मुस्ताक आलम (प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय धामा, रानीगंज, जिला- अररिया)
5. दिनेश दुबे (प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी, कटिहार, जिला- कटिहार)
6.नागेंद्र यादव (प्रभारी प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय जितवारपुर, रहिका, जिला- मधुबनी)
7. ममता पांडेय (प्रभारी प्रधानाध्यापिका, राजकीय मध्य विद्यालय चांदमारी कन्या, मोतिहारी, जिला- पूर्वी चंपारण)
8. ब्रजेश कुमार सिंह (सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय बिचला तेलपा, छोटा तेलपा, छपरा सदर, जिला-सारण)
9. प्रेम नाथ गोसाई (प्रभारी प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय महथा, लदनिवा, जिला- मधुबनी)
10. कृष्णानंद कुमार (प्रभारी प्रधानाध्यापक, बालिका मध्य विद्यालय, कुमहारी कदवा, जिला- कटिहार)
11. शि‌व कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक, बालिका मध्य विद्यालय कोहरा, योगापट्टी, जिला- पश्चिम चंपारण)
12.राजेश कुमार (प्रखंड शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हेमजाभारत, सिरदला, पो- शेरपुर, जिला- नवादा)
13.सुनील राम (प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय सनथुआ, रफीगंज, जिला- औरंगाबाद)
14. विवेक कुमार (सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय मानिकपुर कोठिया, कुर्था, जिला- अरवल)
15. सुधीर कुमार राय (प्रधानाध्यापक, गणेश बीके साहु इंटर स्कूल, वारिसलीगंज, जिला- नवादा)
16. डॉ. जग नारायण सिंह (सहायक शिक्षक, बालदेव इंटर स्कूल, दानापुर कैंट, जिला- पटना)
17. अलका वर्मा (प्रधानाध्यापिका, रामकृष्ण भुवनेश्वरी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, त्रिवेणीगंज, जिला- सुपौल)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन