मसौढ़ी : ताबड़तोड़ छापेमारी, दोनों गुटों के सरगना अब भी फरार
Updated at : 02 Sep 2018 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : बीते मंगलवार को एक गुट द्वारा किशोर को गोली मारने के बाद दो गुटों के बीच पनपे विवाद के बाद मसौढ़ी में हुए उपद्रव के मामले में गठित टीम ने बीते शुक्रवार की रात छापेमारी कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया. हालांकि, फिलवक्त दोनों […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : बीते मंगलवार को एक गुट द्वारा किशोर को गोली मारने के बाद दो गुटों के बीच पनपे विवाद के बाद मसौढ़ी में हुए उपद्रव के मामले में गठित टीम ने बीते शुक्रवार की रात छापेमारी कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया. हालांकि, फिलवक्त दोनों गुटों के सरगना फरार हैं.
छापेमारी टीम ने बीते शुक्रवार की रात छापेमारी कर नामजद अभियुक्त सह दहीभता ग्रामवासी लवकुश कुमार उर्फ लवकुश शर्मा उर्फ लालभूषण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में अब तक कुल 15 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने बताया कि मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर संभावित ठिकानों पर दबिश बनायी जा रही है.
अब भी प्रशासन है मुस्तैद : शांति बहाली के लिए संकल्प्ति अनुमंडलीय प्रशासन पूरी मुस्तैद व सतर्क है. वह कोई भी कोताही बरतने को तैयार नहीं है.
इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को घटना के दिन जिन चिह्नित जगहों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया था. वहां पर अब भी पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात हैं. दोनों गुटों के फरार मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने की बाबत एसडीओ ने बताया कि उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को एक गुट के कुछ युवकों ने थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासी सूरज कुमार को गोली मार घायल कर दिया था. इसके बाद दूसरे गुट के दर्जनों लोगों ने उस गुट के मोहल्ले पर हमला बोल दिया था. फिर दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी व फायरिंग हुई थी. पुलिस इस मामले में अब तक 81 लोगों के खिलाफ नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है.
कोचिंग संस्थानों में सीसीटीवी लगाने का आदेश
मंगलवार की घटना को लेकर अनुमंडलीय प्रशासन ने कोचिंग संचालकों के साथ शनिवार को बैठक की. अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता अवर निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने की. मौके पर सभी कोचिंग संस्थानों के संचालकों को अपने-अपने संस्थानों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि कोचिंग क्लास के दौरान उसके आसपास बेवजह चक्कर लगाने वाले ऐसे मजनुंओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. साथ ही संचालकों से अपने स्तर से नगर में भी कुछ सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया गया, ताकि प्रशासन को विधि व्यवस्था बनाये रखने में सुविधा हो सके.
विधायक ने निकाला शांति मार्च : मसौढ़ी में आपसी सद्भाव कायम करने को लेकर शनिवार को स्थानीय राजद विधायक रेखा देवी के नेतृत्व में शांति मार्च निकाला गया. मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजनंदन सहाय, पूर्व मुखिया फागु यादव, उपेंद्र मुखिया, धनी यादव, मो मसूद रजा, धनरूआ प्रखंड के पूर्व प्रमुख युगेश्वर प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
शाम होते ही बंद हो जा रही हैं दुकानें
अपने भरपूर प्रयास के बाद भी अनुमंडलीय प्रशासन लोगों का भरोसा जीत पाने में अब तक सफल नहीं हो सका है. बीते मंगलवार की घटना के दो दिनों के बाद गुरुवार को मसौढ़ी बाजार की दुकानें तो खुल गयीं, लेकिन दुकानों में ग्राहकों की संख्या नहीं जुट पा रही है.खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आनेवाले लोगों की संख्या बहुत ही कम है.कुछ दुकानदारों ने बताया कि मंगलवार की घटना के बाद से उन्हें बोहनी तक नहीं हो पायी है. शाम होते ही दुकानें बंद हो जाती हैं. इतना ही नहीं रात नौ बजे तक गुलजार रहने वाला मसौढ़ी बाजार शाम होते ही बंद होने लगता है और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




