तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर बोला बड़ा हमला, कहा- आसरा कांड में संलिप्त हैं 5 बड़े रंगीन अधिकारी

पटना : राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार की सुबह एक के बाद एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला है.तेजस्वी यादव ने एक ओर जहां आसरा शेल्टर होम से दो लड़कियों के गायब होने और एक महिला की मौत पर सवाल उठाये हैं, वहीं दूसरे ट्वीट में […]
पटना : राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार की सुबह एक के बाद एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला है.तेजस्वी यादव ने एक ओर जहां आसरा शेल्टर होम से दो लड़कियों के गायब होने और एक महिला की मौत पर सवाल उठाये हैं, वहीं दूसरे ट्वीट में सूबे के भ्रष्ट अधिकारियों को लेकर हमला बोला है.
साथ ही मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड और पटना स्थित आसरा गृह के संचालकों और आरोपितों के तार आपस में जुड़े होने की बात कही है. उन्होंने इन कांडों को सत्ता संपोषित संगठित सेक्स रैकेट करार दिया है. साथ ही इन एनजीओ की जांच-पड़ताल किये बिना ही सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये लुटाने का भी आरोप लगाया है.
पटना के कुख्यात आसरा शेल्टर होम से दो और लड़कियाँ ग़ायब। एक की मौत।
सुरक्षा बंदोबस्त के बाद कैसे गायब हुई?
प्रतीत होता है बेलगाम पुलिस और समाज कल्याण विभाग ने लड़कियों के शोषण और तस्करी का कांट्रैक्ट लिया हुआ है
चंद दिन पूर्व इसी आसरा गृह की दो युवतियों की संदिग्ध मौत हुई थी।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 1, 2018
पटना के आसरा गृह कांड में 5 बड़े रंगीन अधिकारी संलिप्त है।
नीतीश जी में नैतिक बल नहीं कि लड़कियों की ईज़्ज़त से खिलवाड़ करने वाले ऐसे नैतिक भ्रष्ट अधिकारियों को बर्खास्त कर सकें।
अगर उन्होंने ऐसे किया तो ये अधिकारी इनका काला चिट्ठा खोल दुशासनी कुर्सी गंगा में फेंक देंगे।
समझें
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 1, 2018
मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह और पटना के आसरा गृह संचालको और आरोपियों के तार आपस में जुड़े हुए है।
इसमें CM के अनेक पसंदीदा अधिकारी और सफ़ेदपोश सम्मिलित है। यह सत्ता संपोषित संगठित सेक्स रैकेट है।
नीतीश जी द्वारा इन NGOs को बिना जाँच-पड़ताल के सरकारी खजाने से करोड़ों लुटाया गया है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 1, 2018
आदरणीय नीतीश जी,
बिहार में सरकारी संरक्षण में चहुँओर बच्चियों की ईज्जत लूटी जा रही है और आप है की सीटों का बँटवारा-बँटवारा खेलने में मस्त और व्यस्त है।
नेता प्रतिपक्ष नहीं बल्कि उन बहनों के भाई के नाते हाथ जोड़कर विनम्र आग्रह कर रहा हूँ, कृपया बिहार की बेटियों को बचा लीजिये। 🙏
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 1, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




