80 लाख गबन करने के झूठे मुकदमे में फंसाया गया : धीरज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 3:52 AM

विज्ञापन

पटना : स्टेशन डायरी में छेड़छोड़ कर चेक गुम होने का मामला दर्ज कराने में आरोपित बने ललन कुमार ने 80 लाख रुपये गबन करने के लिए जालसाजी व साजिश कर झूठे मुकदमे में फंसा दिया. यह कहना है नवरत्न ज्वेलर्स एंड ब्रदर्स बोरिंग रोड के संचालक धीरज कुमार का. धीरज कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

पटना : स्टेशन डायरी में छेड़छोड़ कर चेक गुम होने का मामला दर्ज कराने में आरोपित बने ललन कुमार ने 80 लाख रुपये गबन करने के लिए जालसाजी व साजिश कर झूठे मुकदमे में फंसा दिया. यह कहना है नवरत्न ज्वेलर्स एंड ब्रदर्स बोरिंग रोड के संचालक धीरज कुमार का. धीरज कुमार ने बताया कि लोदीपुर निवासी ललन कुमार नियमित ग्राहक थे. सात मार्च को उन्होंने 80 लाख का गहना लिया और उसका भुगतान चेक से किया. ललन कुमार ने उस चेक को दस दिनों के बाद बैंक में प्रस्तुत करने का आग्रह किया तो वे मान गये थे.

इसके बाद वह चेक को प्रस्तुत करने की तारीख को बढ़ाता रहा. इसके बाद मैने 30 अप्रैल को चेक नवरत्न ज्वेलर्स एंड ब्रदर्स के खाते में डाला तो मुझे बैंक द्वारा जानकारी दी गयी कि उक्त चेक का खाता बंद कर दिया गया है. मई माह में नोटिस भी दिया. नोटिस मिलने के बाद ललन कुमार ने उनके खिलाफ झूठी एफआईआर गांधी मैदान थाने में दर्ज करायी. एफआईआर में ललन कुमार ने बताया है कि उसके चेक गायब हो गये हैं और सभी चेक अहस्ताक्षरित था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन