केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की 12 सौ कंपनियां होंगी तैनात

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की 12 सौ कंपनियां होंगी तैनात

निर्वाचन आयोग आगामी दो चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 1,200 कंपनियां तैनात कर सकता है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना निर्वाचन आयोग आगामी दो चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 1,200 कंपनियां तैनात कर सकता है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चुनाव पूर्व तैनाती के तहत लगभग पांच सौ ऐसी इकाइयां राज्य में पहुंच चुकी हैं. निर्वाचन आयोग और गृह मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद 1,200 तक कंपनियां तैनात की जा सकती हैं. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बिहार सरकार ने चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग से लगभग 1,800 कंपनियों की मांग की है. चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की अधिकतम कंपनियां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से ली जाएंगी. इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जैसे अन्य बल होंगे. सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 70-80 कर्मी होते हैं. सीएपीएफ अधिकारियों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए ये इकाइयां बिहार पुलिस इकाइयों के अतिरिक्त होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Durgesh Kumar

लेखक के बारे में

By Durgesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन