ePaper

11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 व नौवीं की 20 मार्च से

Updated at : 16 Mar 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 व नौवीं की 20 मार्च से

होली के तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार से सभी स्कूल खुल जायेंगे. स्कूल खुलते ही सोमवार से सरकारी स्कूलों में परीक्षा शुरू हो जायेगी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

होली के तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार से सभी स्कूल खुल जायेंगे. स्कूल खुलते ही सोमवार से सरकारी स्कूलों में परीक्षा शुरू हो जायेगी. सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षा पहले से ही चल रही है. वहीं, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा नौवीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा की घोषणा कर दी है. समिति की ओर से परीक्षा सामग्री सभी जिलों को भेज दी गयी है. कक्षा 11वीं की परीक्षा 17 से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित होगी. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:25 तक आयोजित की जायेगी. वहीं कक्षा नौवीं की वार्षिक परीक्षा 20 से 25 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 4:45 बजे तक होगी. दोनों कक्षाओं की दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्न पढ़ने और समझने के लिये 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. परीक्षा समिति ने कहा है कि दृष्टिबाधित व वैसे दिव्यांग विद्यार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें लेखक रखने की अनुमति दी जायेगी. ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. बोर्ड ने विद्यालय के प्रधान को दो अप्रैल तक परीक्षा परिणाम तैयार करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन