राज्य फसल सहायता योजना के लिए 31 अक्तूबर तक करा सकेंगे निबंधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर /पटना : किसान राज्य फसल सहायता योजना के लिए अब 31 अक्तूबर तक आॅनलाइन निबंधन करा सकेंगे. पहले 31 अगस्त तक ही निबंधन का समय तय था. सहकारिता विभाग ने चालू खरीफ मौसम में 527 अंचलों (भागलपुर के नवगछिया, बिहपुर, गोपालपुर, नारायणपुर, इस्माइलपुर, रंगराचौक एवं खरीक अंचलों को छोड़कर) के सभी ग्राम पंचायतों एवं […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर /पटना : किसान राज्य फसल सहायता योजना के लिए अब 31 अक्तूबर तक आॅनलाइन निबंधन करा सकेंगे. पहले 31 अगस्त तक ही निबंधन का समय तय था. सहकारिता विभाग ने चालू खरीफ मौसम में 527 अंचलों (भागलपुर के नवगछिया, बिहपुर, गोपालपुर, नारायणपुर, इस्माइलपुर, रंगराचौक एवं खरीक अंचलों को छोड़कर) के सभी ग्राम पंचायतों एवं भदई मकई की फसल सभी पंचायतों के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना अधिसूचित की गयी है,
जिसमें अगहनी धान एवं भदई–मकई फसलों के लिए रैयत एवं गैर–रैयत किसानों के लिए ऑनलाइन निबंधन की अवधि 31 जुलाई से 31 अगस्त तक निर्धारित थी. योजना के कार्यान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 28 अगस्त को हुई बैठक में खरीफ 2018 मौसम में अगहनी धान एवं भदई–मकई फसल के लिए रैयत एवं गैर–रैयत किसानों ऑनलाइन निबंधन की अवधि को 31 अक्तूबर तक बढ़ाई गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










