पटना : जहाज से गंगा आरती का शेड क्षतिग्रस्त
Updated at : 28 Aug 2018 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना के भद्र घाट गंगा तट पर सोमवार को जहाज से गंगा आरती का शेड क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं गंगा पथ वे के निर्माण कंपनी की ओर से कराये जा रहे कार्य के कारण सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, मार्बल भी उजड़ गया है. साथ ही गंगा मंदिर का […]
विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाना के भद्र घाट गंगा तट पर सोमवार को जहाज से गंगा आरती का शेड क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं गंगा पथ वे के निर्माण कंपनी की ओर से कराये जा रहे कार्य के कारण सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, मार्बल भी उजड़ गया है.
साथ ही गंगा मंदिर का बिजली तार भी टूट गया है. इस घटना को लेकर मां गंगा सेवा समिति व नवयुवक समिति के संस्थापक लल्लू शर्मा व अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गंगा तट के दर्शन करने के लिए निकले जहाज ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया है, जबकि जहाज के चालक को लोग मना भी कर रहे थे. इसके बाद भी वह नहीं माना, इधर निर्माण कार्य की वजह से भी जेसीबी, ड्रील मशीन, पोकलेन मशीन से सड़क को नुकसान पहुंचा है. इन लोगों ने मांग की है कि तोड़े गये शेड व सड़क की मरम्मत करायी जाये. ऐसा नहीं हुआ, तो इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




