डाक विभाग का कमाल, एक माह में भी अमेरिका नहीं पहुंची राखी, आज भी खुले रहेंगे डाकघर

Updated at : 26 Aug 2018 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
डाक विभाग का कमाल, एक माह में भी अमेरिका नहीं पहुंची राखी, आज भी खुले रहेंगे डाकघर

27 को पटना जीपीओ से की थी बुकिंग पटना : पटना जीपीओ से एक माह पहले बुकिंग किया गया निबंधित डाक अमेरिका नहीं पहुंच पाया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब बोरिंग रोड की एक बहन ने लंबे इंतजार के बाद भाई से मोबाइल से बात की और राखी के बारे में पूछा […]

विज्ञापन
27 को पटना जीपीओ से की थी बुकिंग
पटना : पटना जीपीओ से एक माह पहले बुकिंग किया गया निबंधित डाक अमेरिका नहीं पहुंच पाया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब बोरिंग रोड की एक बहन ने लंबे इंतजार के बाद भाई से मोबाइल से बात की और राखी के बारे में पूछा तो भाई ने जानकारी दी कि अभी तक राखी नहीं मिली है.
उपभोक्ता ने 27 जुलाई को पटना जीपीओ से बुकिंग किया था. इसके बाद बहन ने इस संबंध में पटना जीपीओ के वरीय अधिकारी से संपर्क किया गया तो कहा गया कि रसीद का डिटेल्स दें. लेकिन हैरानी की बात यह है कि सभी जानकारी देने के बाद अधिकारी ने किसी प्रकार की सूचना नहीं दी.
फिर जब बहन ने अपने स्तर से तहकीकात की तो पता चला कि पटना जीपीओ से बैग तीन अगस्त को कोलकाता पहुंच गया, लेकिन चेक होने के बाद बैग कहां गया. इसकी कोई जानकारी नहीं है.
फिर जबकि कोलकाता के एपी सटेज एसपीसीसी से उनके मोबाइल नंबर 913325506011 पर संपर्क किया गया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया. वहीं दूसरी तरफ डाक विभाग भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए पूरे देश में रविवार को डाकघर खुला रहने की घोषणा कर चुका है.
राखी बांटने के लिए आज भी खुले रहेंगे डाकघर
पटना. राखी के वितरण को लेकर सूबे के सभी डाकघर रविवार
को भी खुले रहेंगे. इस बात की जानकारी पोस्ट मास्टर जनरल पूर्वी क्षेत्र अनिल कुमार ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि किसी भी
बहन का प्यार भाई तक समय से पहुंचने से वंचित न रह जाये. इसी उद्देश्य को लेकर सूबे के सभी डाकघर रविवार को भी खुले रहेंगे. इसके लिए सभी डाकघर, डाकिया और रेल डाकसेवा को आदेश जारी किये जा चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन