पटना : बीएसएनएल को अपनी सेवाओं में सुधार करने की जरूरत : ठाकुर

पटना : पटना जिला दूर संचार के तत्वावधान में शनिवार को संचार सदन के सभागार में दूरभाष सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सांसद सीपी ठाकुर ने कहा कि बीएसएनएल एक अग्रणी कंपनी है और इसके सेवाओं में सुधार करने की जरूरत है. समिति की बैठक हर तीन माह पर आयोजित करने पर […]
पटना : पटना जिला दूर संचार के तत्वावधान में शनिवार को संचार सदन के सभागार में दूरभाष सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सांसद सीपी ठाकुर ने कहा कि बीएसएनएल एक अग्रणी कंपनी है और इसके सेवाओं में सुधार करने की जरूरत है. समिति की बैठक हर तीन माह पर आयोजित करने पर बल दिया. शत्रुधन सिन्हा ने बीएसएनएल द्वारा लगाये जा रहे टावरों से लोगों हो रहे स्वास्थ्य पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इस पर जल्द कंपनी को सफाईदेनी चाहिए. इसके अलावा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी बीएसएनएल के सेवाओं में सुधारकी बात कहीं. और उन्होंने कहा कि पटना जिला तहत सभी प्रखंडों में निरीक्षण की बात कहीं.
इसके पूर्व पटनाजिला दूरसंचार जिला के प्रधान महाप्रबंधक ने अतिथियों का स्वागत किया.इस बात की जानकारी पटना जिला दूरसंचार अधिकारी ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










